हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

बीमा (insurance)
बीमा (insurance) का इतिहास


भारत में बीमा

बिगअड्डा में मुफ्त रजिस्ट्रेशन करके लाखों भारतीय सदस्यों वाला अपना नेटवर्क बढ़ायें!

click here

click here

click here

click here

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

बीमा का इतिहास
(History of Insurance)

बीमा (insurance) शब्द से प्रायः सभी परिचित ही होंगे, कम से कम जीवन बीमा (life insurance) और सामान्य बीमा (general insurance) के बारे में सुना तो अवश्य ही होगा। पर बीमा के इतिहास के विषय में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

चूँकि बीमा (insurance) कई प्रकार के होते हैं (जैसे कि जीवन बीमा - life insurance, जायदाद बीमा - property insurance, वाहन बीमा - auto insurance, स्वास्थ्य बीमा - health insurance आदि), यह कहना मुश्किल है कि आरम्भ में किस प्रकार का बीमा (insurance) रहा होगा। किन्तु ज्ञात जानकारी के अनुसार ईसा पूर्व 3000 के काल में चीन के व्यापारियों (merchants) तथा निवेशकों (investors) के बीच एक प्रकार के जायदाद बीमा (property insurance) को लोकप्रियता प्राप्त थी। चीन केव्यापारी (merchants) तथा निवेशक (investors) सुनिश्चित करना चाहते थे कि उन्हें हानि न हो क्योंकि उनके उत्पाद (products) विदेशों में बेचे जाते थे जिन्हें समुद्री मार्ग से जहाजों के द्वारा ले जाया जाता था। मार्ग में जहाज पर डाका पड़ जाने या जहाज के खो जाने अथवा डूब जाने की आशंका ही उनके इस विचार का मुख्य कारण था। उनके इसी विचार ने वहाँ पर जायदाद बीमा (property insurance) को लोकप्रिय बनाया।

केवल चीन ही नहीं बेबीलोन के भी व्यापारियों (merchants) तथा निवेशकों (investors) ने भी बीमा (insurance) जैसी एक प्रणाली विकसित की थी जिसके तहत व्यापारियों को उनके व्यापार के लिये वित्त (finance) प्रदान किया जाता था और कुछ अतिरिक्त राशि के भुगतान के एवज में डाका पड़ जाने की स्थिति में उन्हें दिये गये वित्त (finance) को माफ कर दिया जाता था। किन्तु यह सुविधा केवल उन्हीं व्यापारियों को उपलब्ध होती थी जो ब्याज सहित उधार की राशि (loan and interest amount) के अलावा एक निश्चित अतिरिक्त राशि का भी भुगतान करते थे।

आरम्भ में ऊपर बताई गई प्रणालियाँ एक करार (agreement) के रूप में ही चलती थीं। इस प्रकार की प्रणालियों ने लोगों को बहुत अधिक आकर्षित किया और परिणामस्वरूप बीमा (insurance) का विकास होता चला गया।

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

click here

Digital Hindi Books
My Hubpage
My Lense
Forex Auto Pilot Video